पेपरलीक के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, सीएम और JSSC का फूंका पुतला

2 Min Read

रांची। JSSC– CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में छात्र सड़क पर उतर आये। रांची से लेकर हजारीबाग और चतरा में अभ्यर्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और JSSC का पुतला दहन किया। साथ ही, मामले की जांच CBI से कराने की मांग की।

ABVP के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया गया। एबीवीपी के  विभाग संयोजक रोहित पांडे ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

रांची में अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन

रांची में अलबर्ट एक्का चौक पर जमाकर हंगामा किया। यहां बड़ी संख्या में छात्र जुटे थे, जो आयोग और हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने अविलंब परीक्षा को रद्द कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की गई।

जेएसएससी की परीक्षाओं में बड़े-बड़े शिक्षा माफिया संलिप्त रहते हैं। कहा कि गरीब मजदूर के बच्चे दिन रात एक कर के पढ़ाई करते हैं। अपने घरों से 100 से 300 किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं। जब परीक्षा देकर बाहर निकलते हैं, तो पता चलता है कि परीक्षा का प्रश्न पहले से ही लीक हो गया है।

सीबीआइ जांच की मांग

छात्रों ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने और ली गई परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा कराने की मांग की। कहा कि सभी शिक्षा माफिया पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, विभाग संयोजक रोहित पांडे, जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी, नगर मंत्री उज्जवल कुमार, नगर सह मंत्री अनुराग आर्य, जिला एसएफएस विशाल प्रजापति, जिला एसएफडी रौनक सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभय राज, अनिमेष पांडे, विकास कुमार, सूरज कुमार सुंदरम, कुमार मयंक, राज मिश्रा, साहिल कुमार सरहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े

ईडी की कार्रवाई के विरोध में रांची में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं