सोशल मीडिया एक्स पर टाप ट्रेंडिंग में है जेएसएससी सीजीएल
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर #Cancel_jssc_cgl नंबर वन हैशटैग पर रन कर रहा है। हैशटैग 11 बजे के आस पास ही टॉप ट्रेंडिंग में पहुंच गया था। बीती रात 9 बजे तक 5 लाख से अधिक पोस्ट हो चुके थें। छात्रों का दावा है कि प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो चुके थें।
झारखंड में नहीं थम रहे पेपर लीक के मामले
झारखंड में पेपर लीक के मामले थमने को नाम नहीं ले रहें। छात्रों ने राज्यभर में मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वे चाहते हैं कि पेपर लीक से जुड़े दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और परीक्षा को रद्द करके फिर से निष्पक्ष रूप से आयोजित किया जाए। छात्रों का कहना है कि “झारखंड में मुश्किल से तो परीक्षाओं का आयोजन होता है और परीक्षा खत्म होते ही पेपर लीक का मामला सामने आ जाता है“।
छात्रों का कहना है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वे जी जान लगाकर मेहनत करते है और अंत में उनके साथ ये सब हो जाता है।
बीजेपी ने दी चेतावनी
इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा – “परीक्षा में पेपर लीक के कारण 7 लाख छात्रों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है।
झारखंड के युवा पेपर लीक के साक्ष्य प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन सरकार और आयोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे। मरांडी ने चेतावनी दी कि “तानाशाही हेमंत सरकार को युवाओं के आगे झुकना ही होगा“।
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन को 5 साल का हिसाब और जवाब दोनों देना होगा- बाबूलाल मरांडी









