Strict action:
रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर चिंता जताई है। झारखंड के विधानसा के मानसून सत्र में अतिवृष्टि पर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यूरिया की कमी और वितरण को लेकर मिल रही शिकायतों पर राज्यभर में करीब 500 छापेमारी की गई है। इसमें 8 लाइसेंस निलंबित, 21 लाइसेंस रद्द और 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
इस साल यूरिया की मांग अधिक रही, परंतु केंद्र सरकार से 1.60 लाख मीट्रिक टन की तुलना में सिर्फ 1.13 लाख मीट्रिक टन यूरिया ही प्राप्त हुआ। इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें
Shilpi Neha Tirkey: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की महिलाओं संग पारंपरिक अंदाज में की धान रोपनी







