जामताड़ा में अजब-गजब बोगस, बूथ पर पहुंचा वोटर तो पड़ चुका था उसका वोट [Strange bogus in Jamtara, when the voter reached the booth his vote had already been cast]

2 Min Read

जामताड़ा। जामताड़ा के मतदान केंद्र संख्या 236 जिला नियंत्रण कक्ष में एक अजीब बोगस वोटिंग की शिकायत मिली है। यहां वोट डालने के लिए जब मतदाता अभय बरनवाल पहुंचे तो उन्हें मतदान करने से रोक दिया गया। पूछे जाने पर बताया गया कि आपका मत वॉलेट पेपर के जरिए हो गया है। इसके बाद अभय मतदान केंद्र से निकल गये।

उन्हें समझ नहीं आया कि मतदान पहले ही कैसे हो गया। इस बाबत जानकारी देते हुए अभय बरनवाल ने कहा कि मैं एक आम आदमी हूं जो जेरॉक्स की दुकान चलाता हूं। वॉलेट मतदान का जो प्रक्रिया है वह सरकारी कर्मचारियों के लिए है न कि आम लोगों के लिए।

मतदान करने पर अड़े अभयः

अभय ने कहा कि जब मैंने मतदान किया ही नहीं तो किसी भी तरह से मेरा मत कोई कैसे दे सकता है। अभय ने कहा कि मुझे मतदान करना है और जिला प्रशासन इसे सुनिश्चित करें कि मैं किस तरह से मतदान करूं।

प्रशासन भी चकरायाः

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जा रही है कि आखिर यह भूल कैसे हुई। उन्होंने कहा कि मतदाता को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा गया है ताकि जांच के बाद उन्हें मताधिकार के लिए बुलाया जा सके।

इसे भी पढ़ें

सारठ विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जामताड़ा थाना में शिकायत दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं