उद्घाटन से पहले ही Jharkhand में Vandebharat ट्रेन पर पथराव

1 Min Read

रांची। पटना-रांची वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होना है। पर उद्घाटन से पहले ही ट्रॉयल रन के दौरान ट्रेन के साथ हादसा हो गया। झारखंड में रामगढ़ के निकट कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। इससे रेल अधिकारियों की नींद उड़ गयी है। ट्रेन की पहली बोगी पर पत्थर चलाये गये हैं। इससे खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा ओर अंतिम ट्रायल रन था। इसी दौरान बरकाकाना के पास यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।  बता दें कि पटना से रांची और रांची से पटना तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। पीएम मोदी इस दिन एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं