सेंट जेवियर्स के छात्रों ने उर्सूलाइन स्कूल में की करियर काउंसिलिंग

2 Min Read

रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची शिक्षा विभाग के विज्ञान क्लब के सदस्यों द्वारा उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय में करियर मार्गदर्शन और परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

इसमें दसवीं की छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के लिए रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में भी बताया गया।

यह कार्यक्रम विज्ञान क्लब की अध्यक्ष डॉ अनुपमा भार्गव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

क्लब की अध्यक्ष डॉ अनुपमा भार्गव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला।

बीएड छात्र विनय कुमार और उत्तम कुमार ने दसवीं तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और योगेंद्र प्रजापति ने दसवीं के बाद उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।

बीएड की छात्रा नसरीन एवं सलोनी ने उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी छात्रवृतियों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।

तकनीकी सहायता बीएड छात्र मनोज एवं प्रभांशु ने तथा मंच संचालन सृष्टि स्मृति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव बीएड छात्र कामरान हाशमी ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकों व फादर फ्लोरेंस पूर्ति (एचओडी, बीएड) तथा बीएड के छात्र एवं छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें

नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- नौकरियों को श्रेय लेना चाहते हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं