संत जेवियर कॉलेज के फिल्म फेस्टिवल सायनाश्योर का आगाज [St. Xavier’s College’s film festival CynaSure inaugurated]

2 Min Read

रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार का फादर सी डिब्रावर सभागार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागआइक्यूएसी के सहयोग से एक दिवसीय स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल द कमबैक ऑफ सायनाश्योर का आगाज किया गया।

2010 से कॉलेज में इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता आ रहा है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा निर्मित फिल्मों को मंच देना है। जहां स्टूडेंट खुल कर प्रदर्शन कर पायें। कोरोना के समय यह फिल्म फेस्ट बंद हो गया था।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट कुजूर ने कहा कि फिल्म समाज को समाज के समक्ष रखता है। इस फेस्टिवल में कॉलेज के छात्रों सहित रांची के लगभग 14 कॉलेजों के छात्रों ने खुद की बनायी हुई फिल्मों का प्रदर्शन किया।

मौके पर मास कॉम के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार किड़ो, पूर्व विभागाध्यक्ष वॉल्टर भेंगरा सहित अन्य मौजूद थे। फिल्म स्क्रीनिंग में सेंट जेवियर्स कॉलेज के वृतचित्र वर्ग में फादर वैनविंकल , मलारीन खोदा , रातु फोर्ट , एम टी वी फ्रीस्टाइल फिल्म दिखाई गई और काल्पनिक वर्ग में “यूं आर नॉट माई वर्ल्ड”, “द डार्क एंड द लाइट” दिखाई गई। दूसरे कॉलेज से प्रस्तुत किये गये चलचित्र में “द ब्लैक सिल्वर लाइनिंग” ,”सोहराय”, “वाधवा बर्डस सेंचुरी” और पथिक जैसे फिल्म शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी 16 मार्च को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं