Sports day: राज्य के स्कूलों में 29 और 30 अगस्त को मनेगा खेल दिवस

1 Min Read

Sports day:

रांची। 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती भी होती है। इस मौके पर झारखंड के स्कूलों में भी खेल दिवस मनाया जायेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि 29 और 30 अगस्त को खेलकूद, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बच्चों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग खेल होंगेः

इन दो दिनों में स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग खेल होंगे, जिनमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, रस्साकशी से लेकर निबंध, भाषण और चित्रकला तक शामिल है। कार्यक्रम का मकसद है बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी और टीमवर्क की आदत डालना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना।

इसे भी पढ़ें

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में तमिलनाडू का दबदबा, दूसरे दिन झारखंड को मिले 2 पदक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं