रांची : झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों युवक शादी समारोह में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे।
घटना गुमला जिले के टोटो पेट्रोल पंप के सामने की है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी युवक बाइक पर सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वो असंतुलित होकर वाहन से टकरा गयी।
इसी हादसे में युवकों की जान चली गयी। हादसे में मरनेवालों में टोटो दारटोली के चीकू गोप, केसीपारा गांव का इंद्रजीत और एक अन्य युवक का नाम शामिल है।
ये सभी केसीपारा गांव में संजय गोप के घर से घरलंगी समारोह में हिस्सा लेकर टोटो लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें
भारतीय युद्धपोत ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज की सहायता की








