रांची। हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेते ही सोमवार 8 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
इसके साथ ही मंगलवार को हेमंत कैबिनेट के विस्तार की भी खबर है। इसमें मंत्री पद के कई चेहरे बदले जा सकते हैं।
कांग्रेस कोटे से मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेता बैठकें कर रहे हैं।
हेमंत सोरेन सचिवालय पहुंचे
मुख्यमंत्री बनते ही आज हेमंत सोरेन सचिवालय पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि हेमंत को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उनको होटवार जेल भेज दिया गया था। 28 जून को जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने आज ही, तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली है।
5 बजे राज्यपाल ने उनको मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ फाइलों का अवलोकन भी किया।
इसे भी पढ़ें









