सदन में भिड़े स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष, बाउरी बोले – जो करना है कीजिये [Speaker and leader of opposition in the house, Bauri said – do whatever you want]

1 Min Read

रांची। कल्पना सोरेन के भाषण के दौरान सदन के अंदर स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के बीच भिड़ंत हो गयी।

दरअसल कल्पना के बोलने के दौरान भाजपा के विधायक वेल में हंगामा कर रहे थे। इस दौरान पक्ष के विधायक भी वेल में आ गए।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर से कहा कि आप अनंत ओझा को बोल रहे थे कि अनुपूरक बजट पर बोलिये और कल्पना सोरेन को नहीं बोल रहे हैं। क्या वो अनुपूरक पर बोल रही हैं।

विपक्ष का हंगामा आपको दिख रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक जो वेल में हैं वे नहीं दिख रहे हैं।

इस पर स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि मैं उठता हूं, आइये आसन पर आप ही बैठ जाइये। इस पर अमर बाउरी ने कहा कि जो करना है कीजिये।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने दिखाये तेवर, कहा-माफी मांगे भाजपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं