पॅालिटिक्स से रिटायरमेंट ले सकती हैं सोनिया

2 Min Read

छत्तीसगढ़ के अधिवेशन में कर दिया इशारा

रायपुर। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पॅालटिक्स से रिटायरमेंट ले सकती है। इसका इशारा उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कर दिया है।

रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी का अंत आ गया है।

सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी।

कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।

2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय।

यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला।

जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता जरूरी

इधर, पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई।

पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा।

विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं