रांची। JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। छात्र पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं।
उन्हें एसआइटी की जांच पर भरोसा नहीं है। बता दें कि नौ साल बाद JSSC की ओर से 28 जनवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) ली गई। पर इसी दिन पेपर लीक हो गया।
पेपर लीक की जांच को लेकर जब छात्रों ने राज्यभर में आंदोलन शुरू किया तो जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया।
एसआइटी ने अब तक की जांच में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इधर छात्र मामले की सीबीआई जांच पर अड़े हैं।
उधर, विधानसभा में बीजेपी ने भी इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है। इस बीच आज यानी गुरुवार 29 फरवरी से छात्रों ने सोशल मीडिया एक्स पर कैंपेन शुरू कर दिया है।
यह अभियान #conduct_jssc_fair_exams और #नौकरी_नहीं _तो_बदलेंगे_झारखण्ड_सरकार के साथ चलाया जा रहा है। यह कैंपेन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें









