Snowfall in Himalayas impact: हिमालय में बर्फबारी से कांप रहा झारखंड

2 Min Read

Snowfall in Himalayas impact:

रांची। हिमालयी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और उत्तरी दिशा से आ रही शीतल हवाओं के प्रभाव से झारखंड कांप रहा है। राज्य में तेजी से ठंड बढ़ी है। रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है और दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बढ़ गई है।

9 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचेः

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। खूंटी झारखंड का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। शुक्रवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह में तीन दिन यहां तापमान 8 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस हो रहा है।

इन जिलों में लगातार गिर रहा तापमानः

हिमालय और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां का तापमान गिरा है। वहीं से आने वाली ठंडी हवाएं झारखंड में भी न्यूनतम तापमान को नीचे धकेल रही हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो दिनों तक झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है।

15 और 16 नवंबर को कई जिलों में यलो अलर्टः

रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी। इसके चलते राज्यभर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Exit mobile version