25000 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से छह रेल ठेकाकर्मियों की मौत, डीआरएम और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

2 Min Read

रांची : झारखंड में धनबाद जिले के गोमो-धनबाद रेलखंड के झारखोर फाटक के निकट सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में छह से अधिक ठेकाकर्मी करंट की चपेट में आ गए। जिसके कारण सभी मौके पर ही सभी की झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। निश्चितपुर रेल फाटक के पास सभी मजदूर पोल गाड़ रहे थे।

उन्होंने शटडाउन नहीं लिया था। इस दौरान पोल डगमगा कर 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तार को छू गया। जिसके बाद करंट लगने से छह से अधिक मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए।सभी मृतक झारखंड के पलामू और लातेहार के अलावा यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले थे। मृतकों में गोविंद सिंह, श्यामदेव सिंह, सुरेश मिस्त्री, श्याम भुइया, संजय राम और एक अन्य शामिल है।

घटना की सूचना मिलने पर डीआरएम कमल किशोर सिन्हा और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद आमजन और अन्य ठेका कर्मियों का काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस घटना के लिए ठेकेदार और रेलवे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई।

राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी है। मारे गये मजदूरों के शव को यहां से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गये ज्यादातर मजदूर लातेहार के रहने वाले हैं। इस साइट पर लंबे समय से काम चल रहा था और कई मजदूरों ने 2 महीने पहले ही इलाके में आकर काम करना शुरू किया था। जो कंपनी इन मजदूरों को लेकर आयी थी उसका नाम सिक्का है।

मालिक का नाम संजय सिक्का है। घटना के बाद रेल रेल परिचालन को भी रोके जाने की खबर है, बताया जा रहा है कि न नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। प्रताप एक्सप्रेस को भी धनबाद स्टेशन पर रोका गया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं