नगड़ी में स्थिति नियंत्रण में ,अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक धारा 144

2 Min Read

रांची। रांची जिला के नगड़ी में शुक्रवार की देर शाम हुए बवाल के बाद आज माहौल शांत है। स्थिति नियंत्रण में है और अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा लागू है।

एसडीओ रांची ने धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा 16 फरवरी, 2024 की रात 10 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

बता दें कि नगड़ी थाना क्षेत्र के नगड़ी चौक के आगे शनिवार की देर शाम सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव किया गया था।

इसके बाद दो समुदाय में झड़प हो गयी। डीसी, एसएसपी और सिटी एसपी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। देर रात तक तमाम वरीय अधिकारी वहां जमे रहे।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नगड़ी बाजार में सभी दुकानें बंद हैं और पुलिस के जवान लगातार गश्त लगा रहे हैं। चौक चारोहों पर शांति है। कहीं भी मजमा नहीं लगने दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी दोनों समुदायों के वरिष्ठ और प्रभावी लोगों के संपर्क हैं, ताकि शांति बहाल कर स्थिति को सामान्य किया जा सके।

देर शाम तक स्थानीय थाना में दोनों पक्षों को साथ बिठाकर आमने-सामने बातचीत कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसे लेकर शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई है।

इसे भी पढ़ें

व्यावसायिक उपयोग के लिए आरएलडीए को सौंपी गई रेलवे की जमीन अब भी विकसित नहीं : संसदीय रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं