सीता सोरेन ने पति की मौत को लेकर उठाये सवाल

1 Min Read

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत को लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अपने पति के मामले की जांच की मांग की है।

गुरुवार को वह रांची पहुंची और यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके पति की मौत संदिग्ध थी।

भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलते ही अपने पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मौत के मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ उन्होंने कई गंभीर आरोप लगा दिये हैं।

माना जा रहा है कि उनके आरोपों के कारण प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आना तय है।

इससे पहले सीता सोरेन भाजपा रांची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे पति दुर्गा सोरेन की मौत स्वाभाविक नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि पति की मौत की जांच की मांग हेमंत सोरेन सरकार से की थी, जिसे नहीं माना गया।

इसे भी पढ़ें

अब थर्ड आई की निगरानी में बाबा की नगरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं