Sirmatoli Flyover:
रांची। रांची में बने सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव फ्लाईओवर) एक बार फिर चर्चा में है। फ्लाईओवर, जो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है, अब रील बनाने के शौकीनों का नया अड्डा बन गया है। कई लोग यहां वीडियो शूट करने पहुंच रहे हैं, लेकिन हाल ही में कुछ युवकों द्वारा यहां की गई हरकत ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
Sirmatoli Flyover: अमर्यादित भाषा का प्रयोग का प्रयोग कियाः
दरअसल, दो युवकों ने फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक रील बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसे लेकर एक्स पर दीपक कुमार नामक एक व्यक्ति ने यह वीडियो साझा करते हुए राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले मे संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया।
Sirmatoli Flyover: मंत्री ट्वीट कर लिखाः
रांची ट्रैफिक पुलिस इन होनहार युवाओं को संस्कारों का ज्ञात कराएं: दीपक बिरुआ
मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,”बहुत पीड़ा होती है जब युवा अपने संस्कारों को छोड़कर सस्ती लोकप्रियता हेतु किसी भी हद तक जाकर असामाजिक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं, यह बात एक मंत्री होने के नाते नहीं ब्लकि एक पिता सह सामाजिक व्यक्ति होने के नाते कह रहा हूं। इन्हें सजा नहीं संस्कार सीखने की जरूरत है।
रांची ट्रैफिक पुलिस की टीम इन होनहार युवाओं को इनके गानें हेतु सम्मानित करते हुए संस्कारों का ज्ञात कराएं।” उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह परिवहन जागरूकता हेतु गीत बनाएं,हमारी सरकार उसका प्राचार-प्रसार करेगी। अपने इस पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और रांची पुलिस को टैग किया है।
Sirmatoli Flyover: पहले भी हो चुका है विवाद, स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को किया था। उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद एक युवक का फ्लाईओवर पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी मंत्री दीपक बिरुआ ने तत्काल संज्ञान लिया था और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे में पुलिस ने उस युवक को पकड़ था और उसकी बाइक जब्त की थी, साथ ही उसे फ्लाईओवर पर पैदल परेड भी कराई गई थी।
इसे भी पढ़ें