Siddharth Singhania:
रांची में एसीबी कोर्ट में रिमांड पर लेने की मांग
रांची। शराब घोटाले में गिरफ्तार रायपुर का कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को रांची लाया गया है। उसे झारखंड ACB ने शराब घोटाला मामले में रायपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। रायपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शुक्रवार को रांची लाया गया।
Siddharth Singhania: रांची ACB कोर्ट ने जारी किया था रिमांडः
रांची की ACB की कोर्ट ने सिद्धार्थ के खिलाफ 12 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया ने झारखंड की शराब दुकानों में मैन पावर सप्लाई का ठेका लिया था। एसीबी का दावा है कि उसकी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पादन नीति में सक्रिय भूमिका रही थी।
Siddharth Singhania: रांची में हुई मेडिकल जांचः
रांची लाये जाने के बाद सिद्धार्थ का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया है। फिर उसे रांची के एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। यहां एसीबी ने उससे पूछताछ के लिए रिमाड की मांग की है।
इसे भी पढ़े
Liquor scam: शराब घोटाले के आरोपी विनय चौबे की याचिका पर 20 जून को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई