जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

1 Min Read

दुमका। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जोकेला गांव में अज्ञात हमलावरों ने बरामदे में सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बरामदे में सोया था। आधी रात कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को गोली मार दी।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

वहीं सरैयाहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गईं। मृतक की पहचान नीलकंठ यादव के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें

बिग ब्रेकिंगः शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं