शेखर कुशवाहा 3 दिनों तक ईडी की रिमांड पर [Shekhar Kushwaha on ED remand for 3 days]

1 Min Read

लैंड स्कैम मामले में पूछताछ करेगी जांच एजेंसी

रांची। जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ED 3 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है।

बुधवार को शेखर कुशवाहा की गिरफ़्तारी के बाद उसे गुरुवार को रांची PMLA के विशेष कोर्ट में पेश किया गया था।

पेशी के दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी जाये। जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया।

हो सकते हैं कई अहम खुलासे

ED ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा गिरफ्तारी की है। उम्मीद की जा रही है कि शेखर कुशवाहा से होने वाली पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते है।

कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर आदिवासी जमीन को जनरल बना कर बेचने का गोरखधंधा करने के खेल में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं