शर्मनाकः साहिबगंज में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया [Shameful: Love couple in Sahibganj punished by Taliban, garlanded with shoes and slippers and paraded in the village]

2 Min Read

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के बच्चा पंचायत के खेरवा गांव में एक प्रेमी जोड़े को जूता-चप्पल की माला पहनाकर सरेआम ढोल नगाड़ा बजाते हुए गांव व आसपास के इलाके में घुमाया गया।

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

महिला का पति बाहर कमाने गया है

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि 40 साल की एक आदिवासी महिला का पति बाहर काम करता है। महिला के चार बच्चे हैं।

तीन बच्चे महिला के साथ रहते हैं। बड़ी बेटी पिता के साथ रहती है। इस बीच महिला का पास के गांव के एक युवक से अफेयर चलने लगा।

युवक महिला के घर पर आने जाने लगा। बीते 10 सितंबर की दोपहर को युवक महिला के घर पर आया था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया।

जल्द गिरफ्तार किये जाएंगे आरोपी

ग्रामीणों ने महिला का हाथ रस्सी से बांधकर जूता-चप्पल का माला पहनाकर गांव व आसपास के इलाके में घुमाया और उसका वीडियो भी बनाया।

महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे प्रताड़ित भी किया। इस घटना के बाद महिला काफी डरी हुई है।

थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की भी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में वाहन से 4 लाख 33 हजार बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं