रांची। झारखंड में होनेवाले पहले चरण के चुनाव के लिए खड़े 45 प्रत्याशियों में से 29 प्रतिशत यानी 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 9 उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामलों वाले हैं।
पार्टियों के अनुसार दागी उम्मीदवारों की बात करें तो
भाजपा के चार उम्मीदवारों में से 2 पर पर गंभीर आपराधिक और 3 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कांग्रेस के दो उम्मीदवारों में से एक-एक पर क्रमश गंभीर और केवल आपराधिक मामले दर्ज हैं।
निर्दलीय 16 प्रत्याशी में से 2 पर गंभीर आपराधिक और 4 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खूंटी से भारत आदिवासी पार्टी की उम्मीदवार बबीता कच्छप पर सबसे अधिक मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें
झारखंडः पहले चरण में 15 करोड़पति मैदान में, सबसे अमीर हैं ये और इनकी जेब खाली








