प्रेस क्लब में दी जायेगी श्रद्धांजलि
रांची। रांची के वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम का निधन हो गया है। वो 55 वर्ष के थे। बुधवार को दिन के 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राणा गौतम करीब 2 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे।
मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही वह इलाज करा कर रांची लौटे थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पिस्का मोड़ स्थित उनके आवास में ही निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर रांची प्रेस क्लब लाया जायेगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।
राणा गौतम 1996 से पत्रकारिता से जुड़े थे। वह रांची एक्सप्रेस, हिन्दुस्तान, देशप्राण और खबर मंत्र जैसे अखबारों में काम कर चुके थे।
गौतम अपने पीछे अपने पिता, पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। राणा गौतम के निधन से उनके परिजनों और समस्त पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
इसे भी पढ़ें