उलगुलान रैली को लेकर बढ़ी गई सुरक्षा व्यवस्था

1 Min Read

रांची। रांची में होने वाले इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रांची पुलिस ने सुरक्षा को लेकर तैयारी तैयारी तेज कर दी है।

इसे लेकर की पुलिस पदाधिकारी शनिवार की सुबह सुबह रैली के आयोजन स्थल प्रभात तारा मैदान पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बता दें कि रैली में देश भर के कई दिग्गज नेता आ रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे, लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी, केजस्वी यादव समेत कई वीआइपी पहुंचेंगे। वीआइपी मुवमेंट को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल और प्रभात तारा मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

शनिवार की सुबह एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारी मैदान का निरक्षण करने पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें

उलगुलान रैली को लेकर होर्डिंग और पोस्टरों से पटी राजधानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं