हजारीबाग में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो युवकों की हालत नाजुक, रिम्स हुआ रेफर [ Scooty collides with divider in Hazaribagh, condition of two youths critical, referred to RIMS ]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमसांडी में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी डांटो मार्ग पर भदुलिया के पास हुई है।

तीखे घुमावदार मोड़ पर स्कूटी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दो युवक गड्ढे में जा गिरे। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घायलों में डांटो निवासी विकास कुजूर तथा कटकमसांडी छलटा निवासी रंजीत नोन्हा हैं। रंजीत नोन्हा स्कूटी से विकास कुजूर को डांटो छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए।

जब स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में देखा तो घटना की जानकारी तुरंत कटकमसांडी पंचायत की मुखिया को फोन से दी।

कटकमसांडी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। घायलों को कटकमसांडी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।

वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत और हेड इंजरी होने के कारण तुरंत रिम्स रांची रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, NH पर ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 की मौत [Tragic accident in Ramgarh, bike collides with trailer on NH, 3 killed]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं