रांची, एजेंसियां। राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से उम्मीदवारी के लिए गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद का नाम सबसे आगे हैं।
और तो और आज उन्होंने राज्यसभा चुनाव में नामांकन के लिए पर्चा भी खरीद लिया है। उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इडी से गिरफ्तारी से पहले डॉ अहमद ने एक रणनीति के तहत गांडेय के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
डॉ अहमद ने नामांकन पत्र खरीद लिया है और ‘इंडिया गठबंधन’ के घटक दलों से डॉ अहमद के नाम पर सहमति बन गयी है।
डॉ अहमद 11 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। बता दें कि राज्यसभा का चुनाव 21 मार्च को होना है। अगले माह झारखंड में दो राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे लेकर राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होना है। इसके लिए 11 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है।
इसे भी पढ़ें









