Santal Cultural Society: संताल सांस्कृतिक सोसाइटी की आकस्मिक बैठक [Emergency meeting of Santal Cultural Society]

1 Min Read

Santal Cultural Society:

रांची। गत रविवार दिनांक 13:04:2025 को अपराहन 4 बजे हातमा में संताल सांस्कृतिक सोसाइटी की बैठक, उपाध्यक्ष श्री सुखदेव टुडू की अध्यक्षता मे की गई। पूर्व मे सचिव द्वारा निर्धारित बैठक की तिथि 30:03:2025 को अध्यक्ष और सचिव ने व्यक्तिगत व्यस्तता का हवाला देते हुए स्थगित कर बैठक की तिथि 13:04:02025 निर्धारित की। लेकिन इस दिन भी अध्यक्ष और सचिव ने बैठक बुलाने में असमर्थता जताया।

Santal Cultural Society:

अतः सदस्यों के आग्रह एवं अध्यक्ष और सचिव के द्वारा बैठक नहीं बुलाने के कारण उपाध्यक्ष श्री सुखदेव टुडू की अध्यक्षता में सभा सम्पन्न की गई। इस बैठक में मौजूदा परिस्थिति में इस सोसाइटी की क्रिया कलाप , सोसाइटी की भूमि एवं अध्यक्ष और सचिव की भूमिका के सम्बन्ध में चर्चा किया गया ।

Santal Cultural Society:

उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा इस सोसाइटी के बाइ-लाॅज पर चर्चा करने एवं पारित करने हेतु अगामी 20 अप्रैल 2025 को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया और 27 अप्रैल 2025 को आम बैठक बुला कर कार्य कारिणी समिति के सदस्यों का चयन करने का निर्णय लिया गया।

 इसे भी पढ़ें

बसपा की अहम बैठक कल, आकाश आनंद की वापसी सहित लिए जाएंगे कई बड़े फैसले 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं