JMM से टिकट कटने का अंदेशा था समीर मोहंती को [Sameer Mohanty feared being denied ticket from JMM]

1 Min Read

जमशेदपुर। समीर मोहंती कभी भी एक पार्टी में टिक कर नहीं रहे हैं। वे लगभग हर चुनाव में अपनी पार्टी बदलने के लिए जाने जाते हैं।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत JMM से की। 2014 में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा बनाया, तब उसमें शामिल हुए थे।

इसके बाद बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े। पिछले चुनाव में 10 साल बाद JMM में वापसी की थी।

अब पार्टी क्यों छोड़ना चाहते हैं

इस बार पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा से कुणाल षाडंगी को झामुमो का टिकट मिलने की संभावना प्रबल है।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान षाडंगी JMM से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हुए थे। सूत्रों की माने तो JMM में उनके शामिल होने की बस औपचारिकता भर रह गई है। ऐसे में समीर मोहंती BJP में शामिल होकर अपना टिकट पक्का करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

चंपाई गये दिल्ली, JMM के 3 विधायक भी साथ, BJP नेताओं से मिलेंगे

Share This Article
Exit mobile version