धनबाद। धनबाद के निरसा में बवाल हो गया है। यहां मामूली विवाद में दो समुदाय भिड़ गये हैं। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिसमें बच्चेध भी शामिल हैं।
तोड़फोड़ भी की गई है। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शांति बहाल करने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि गांव में सरस्वती पूजा के दौरान यह बवाल हुआ। यहां पास के गांव के दो बाइक सवार युवकों ने एक बच्चीे को टक्कर मार दी। इसके बाद बवाल शुरू हुआ।
इस संबंध में खुशरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सरस्वती पूजा हो रही थी। गांव की महिलाएं एवं बच्चियां पूजा कर रही थीं।
इसी दौरान पांड्रा गांव के दो युवक काफी तेज गति से बाइक लेकर जा रहे थे। बाइक से एक बच्ची को चोट लग गई। लोगों ने गाड़ी को रोका तथा चाबी छीन ली।
इसके बाद वह लड़का गांव गया तथा उधर से अपने लोगों को लेकर इस गांव पर हमला कर दिया। इसमें लगभग तीन बाइक, साइकिल एवं एक कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
इसे भी पढ़ें
चुनावी बॉण्ड पर न्यायालय का फैसला ‘लोकतंत्र के लिए बड़ा वरदान’: पूर्व सीईसी कुरैशी









