BJYM की आक्रोश रैली में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछार, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय चोटिल [Ruckus in BJYM’s Akrosh rally, tear gas and water cannon showered on protesters, former MP Yadunath Pandey injured]

2 Min Read

रांची। हेमंत सरकार के खिलाफ आज भाजयुमो ने आक्रोश रैली निकाली है। मोरहाबादी मैदान में बीजेपी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये हैं।

कार्यकर्ता बैरेकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से वाटर कैनन और आंसू गैसे के गोले लगातार दागे जा रहे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार सीएम आवास की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को प्रशासन की तरफ से दूर भगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। संघर्ष दोनों तरफ से जारी है। कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिख रहे हैं।

यदुनाथ पांडेय के पैर में लगी चोट

एक ओर मंच से नेताओं का भाषण चल रहा है। वहीं दूसीर ओर उग्र कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में पुलिस उन्हें पीछे भी धकेल रही है।

इस धक्का मुक्की में हजारीबाग के पूर्व सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रो यदुनाथ पांडेय चोटिल हो गये। उनके पैरों में चोट लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत तमाम वरीय नेता मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची के मोरहाबादी में 12 घंटे के लिए लगी निषेधाज्ञा, जानें क्यों ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं