सिंदूर दान से दुल्हे के इनकार के बाद मचा बवाल

2 Min Read

गढ़वा। गढ़वा जिले में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। लड़की वालों ने दुल्हा पक्ष को एक तरह से बंधक बना लिया।

स्थिति यहां तक पहुंच गई कि आनन फानन में पंचायत बिठानी पड़ी, लेकिन अंतत: शादी नहीं हो सकी और दुल्हा पक्ष को लड़की पक्ष से लिये गये सवा पांच लाख रुपये वापस करने पड़े।

इसके बाद ही लड़के वालों को वापस जाने दिया गया। यह शादी जिले के केतार थाना क्षेत्र में हो रही थी। शादी के मंडप में सिंदूर दान के ठीक पहले एकाएक दूल्हा ने शादी से इनकार कर दिया। उसने मांग में सिंदूर भी नहीं भरा।

शादी से इनकार करने का उसने कोई कारण तक नहीं बताया। दूल्हा के परिवार वालों ने और अन्य सभी ने उसे समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना।

इसके बाद लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गये और लड़के वालों को एक तरह से बंधक बना लिया। उन्हें कह दिया गया कि वे वापस नहीं जा सकते।

इसके बाद आनन-फानन में पंचायत बिठाई गई। लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार दूल्हा पक्ष को लड़की वालों से लिये गये सवा पांच लाख रुपये वापस करने पड़े।

तब उन्हें वापस जाने दिया गया। दुल्हा अंजनी का घुरकी के संगमा में है। उसकी बारात केतार गयी थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। बारात लगी। फिर द्वार पूजा हुई।

इसके बाद जयमाला भी हुई। फिर सारी रस्म निभाई गई। बाराती खाना खाकर वापस लौट गये। फिर विवाह की रस्म शुरू हुई।

इसके बाद जैसे ही सिंदूर देने की बात आई तो दुल्हे ने शादी से मना कर दिया और मौन धारण कर लिया।

उसने यह नहीं बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। दूल्हा की मां बहन समेत कई लोग मंडप में पहुंचे काफी मान-मनव्वल किया। लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें

29 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं