गिरिडीह में 9 लाख रुपये बरामद

1 Min Read

गिरिडीह, एजेंसियां। लोकसभा और गांडेय उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

चुनाव में धन बल का इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से रुपयों की बरामदगी की जा रही है।

गिरिडीह के सभी चेकनाका पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

वाहन जांच के दौरान सरिया पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने वाहन जांच के दौरान 9 लाख 95 हज़ार नगद को जब्त किया है।

बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस ने जिले भर से अब तक एक करोड़ 77 लाख 33 हज़ार 3 सौ चालीस रुपए बरामद किए हैं।

शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें

चीन की इकॉनमी ने पकड़ी रफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं