रोटी बैंक रांची ने जरूरतमंदों को खाना खिलाकर मनाया चतुर्थ वर्षगांठ

1 Min Read

रांची। रोटी बैंक रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स परिसर में जरूरतमंदों को खाना खिलाकर चतुर्थ वर्षगांठ मनाया।

बिगत 4 सालों से रोटी बैंक प्रत्येक दिन रात्रि में 8:00 बजे जरूरतमंदों को भोजन कराती है । रोटी बैंक के संस्थापक विजय पाठक का मानना है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी नंदलाल साहू जी ,प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की दीदी , एवं रोटी बैंक से जुड़े सदस्य संगीता प्रसाद , अमित कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, आशुतोष द्विवेदी जी ,मंजुला बेरा’ वाशु बेरा ,वीणा श्री ‘मुस्कान पाठक, पूजा सिंह एवं गणमान्य कई सदस्य मौजूद थे ।

वर्षगांठ के अवसर पर खीर पुड़ी चावल सब्जी मिठाई का भोजन करीब 1500 लोगों को कराया गया ।

रोटी बैंक के संस्थापक विजय पाठक एवं उनकी पत्नी मनोरमा पाठक ने रोटी बैंक से जुड़े सदस्यों को रोटी बैंक का प्रतीक चिन्ह देकर उनके प्रति आभार प्रकट किये |

इसे भी पढ़ें

चुटिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पुलिस तक पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं