Road Safety Month
रांची। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रांची जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला परिवहन विभाग एवं वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए।
ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील
चौपाल में लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट व राइडिंग गियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखे
इस मौके पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सड़कों पर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षा नियमों का पालन कर ही हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
जीवन की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी
पंकज लोचन ने कहा कि केवल चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है। यही इस माह का मुख्य उद्देश्य भी है। विवेक वर्मा ने सड़कों पर जल्दबाजी और ओवरस्पीड पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।







