Road accident in Latehar:
लातेहार। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ओरसापाट घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें नौ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Road accident in Latehar: विवाह समारोह से लौट रहे थे सभीः
जानकारी के अनुसार, बेलवार गांव से एक बारात ओरसा गई थी। विवाह समारोह के बाद सभी बाराती एक सवारी गाड़ी से लौट रहे थे। वापसी के दौरान ओरसापाट घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बेलवार गांव निवासी हेलारूस बेग की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील नगेसिया ने इलाज के दौरान महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
Road accident in Latehar: इनकी हालत चिंताजनकः
हादसे में घायल हुए 17 लोगों में से नौ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया, अनूप नगेसिया, अनीता नागेसिया, बीनसरी देवी और सुनीता देवी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मेंढारी गांव के ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें
Pundag Road Accident: रांची के पुनदाग में भीषण सड़क हादसा, 5 घायल