सीट बंटवारे को लेकर RJD अड़ा, दे दिया अल्टीमेटम [RJD was adamant on seat sharing, gave ultimatum]

2 Min Read

आज जारी कर सकता है सूची

पटना, एजेंसियां।इंडिया’ में सीटों को लेकर झामुमो और कांग्रेस के साथ राजद का तकरार अल्टीमेटम तक पहुंच गया है। राजद सांसद मनोज झा ने साफ कहा कि हमें कम से कम 12 सीटें चाहिए।

सोमवार को दिन के 11 बजे राजद अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा। उस समय तक पार्टी, कांग्रेस और झामुमो के फैसले का इंतजार करेगी।

राजद गढ़वा की सीट गिरिनाथ सिंह के लिए चाहता है, अनंत प्रताप देव सोमवार को यहां से नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गढ़वा जाएंगे।

इंडिया गठबंधन के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, सांसद मनोज झा और प्रदेश राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रांची में रूके हुए हैं।

इन नेताओं को टिकट बंटवारे के विवाद को सुलझाने के बाद कल ही पटना लौट जाना था। अब राजद के ये वरिष्ठ नेता अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह सौंप कर सोमवार को पटना लौटेंगे।

2019 के चुनाव में राजद को मिली थी ये सीटेः

2019 के चुनाव में राजद को चतरा, बरकट्ठा, हुसैनाबाद, छतरपुर, कोडरमा, देवघर और गोड्डा मिली थी। इस बार वह बरकट्ठा नहीं लेना चाहता।

इसके अलावा विश्रामपुर, मनिका, लातेहार, जमुआ और पांकी भी चाहता है। 12 सीटों को पर समझौता नहीं हुआ तो राजद 22 सीटों पर भी प्रत्याशी खड़ा करने की धमकी दे रहा है।

इसे भी पढ़े

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा, झामुमो निभाएगा ‘बड़े भाई’ की भूमिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं