ओरमांझी जू में गेंडे ने केयर टेकर पर किया हमला [Rhino attacks caretaker in Ormanjhi Zoo]

1 Min Read

रांची। ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में एक मादा गेंडे ने केयरटेकर पर हमला कर दिया। केयरटेकर का नाम संतोष महतो है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैविक उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि हिप्पो ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसी दौरान केयरटेकर फीमेल हिप्पो के करीब चला गया था।

इसलिए वह नाराज हो गई और उसपर हमला कर दिया। लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

बिना तैयारी के भेजा गया था

बाड़े में कई और हिप्पोपोटामस हैं। इसकी वजह से बच्चों को जन्म देने वाली फीमेल हिप्पोपोटामस बेहद गुस्से में थी।

जानकारी के मुताबिक एक हिप्पोपोटामस उसके बच्चे पर अटैक करना चाह रहा था। यह जानकारी मिलते ही जू प्रबंधन ने बिना तैयारी किए केयरटेकर संतोष महतो को बाड़ में जाने दिया।

संतोष को भी लगा कि वह फीमेल हिप्पोपोटामस और उसके बच्चे को सेफ एरिया में शिफ्ट कर देगा, लेकिन यही कॉन्फिडेंस उसके लिए भारी पड़ गया।

इसे भी पढ़ें

रांची के बिरसा जू में सफेद बाघिन के होंगे दीदार; कई और जानवार और पक्षी भी लाये जा रहे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं