फेमिना मिस इंडिया झारखंड बनी रिया नंदनी को किया गया सम्मानित [Rhea Nandani became Femina Miss India Jharkhand and was honored]

2 Min Read

रांची। रिलेशंस कि ओर से बरियातू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को “जीना इसी का नाम है” कार्यक्रम के तहत फेमिना मिस इंडिया झारखंड रिया नंदनी को सम्मानित किया गया।

पिछले दिनों कोलकाता में आयोजित इवेंट में रिया को मिस इंडिया झारखंड चुना गया था। अब वह मुंबई में होने वाले डायमंड जुबली एडीसन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिल टॉप पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश गुप्ता, प्राचार्य संगीता राज, उप प्राचार्य सुनीता श्रीवास्तव, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, वामस के निदेशक वाशिम आलम ने फेमिना मिस इंडिया झारखंड चुने जाने पर रिया नंदनी को सम्मानित किया।

झारखंड के लिए गौरव की बातः

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि रिया नंदनी ने यह मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और लगन से इन्होने झारखंड राज्य का नाम पूरे देश में रौशन किया है।

बच्चों ने पूछे कई सवालः

इस अवसर पर स्कूली बच्चे भी रिया को अपने समक्ष पाकर काफी खुश दिखे। बच्चो ने रिया से उनके इस सफल जीवन के संबंधित कई प्रश्न पूछे जिसे रिया ने सरलता से जवाब दिया।

रिया स्टार प्लस और कलर्स में भी कई सीरियल में भी कार्य कर चुकी है।

ये रहे उपस्थितः

इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिन कुमार, आईएस जाकी, सीमा लाला, पुरोबी राय, सिबानी, मोशमी भट्टाचार्य, शंकर, स्नेहा, गार्गी, सूर्यकांत, साधना, प्रियंका, सिमकी, सरिता, निकिता, सविता आदि कई शिक्षक शिक्षिकाए एव सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर की शताक्षी बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड-2024, रांची की रिया तिर्की रनर-अप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं