विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा 18वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम : आदित्य साहू

2 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को18वीं लोकसभा चुनाव के मतदान की घोषित तिथियों का स्वागत किया है।

श्री साहू ने कहा कि भारत का लोकतंत्र रोज मजबूत हो रहा है। सुशासन के कारण आम जन विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा, जिसके सकारात्मक परिणाम भी आए हैं।

बीते दस वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। गांव, गरीब , किसान, दलित, वंचित पिछड़े सभी के दरवाजे तक पक्का मकान,शौचालय,गैस सिलेंडर बिजली,स्वास्थ्य सुविधा, सम्मान राशि पहुंचाने की कोशिश की गई है।

सड़क, बिजली, हाईवे,हवाई अड्डा, रेल सुविधाएं ,मेडिकल कॉलेज और आईआईएम जैसी बुनियादी सुविधाओं का तीव्र विकास हुआ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चार चरणों में राज्य की जनता 14 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के लिए मतदान करेगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार के प्रति जन विश्वास बढ़ा है,देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है ।देश और राज्य की जनता तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित है।

उन्होंने चुनाव आयोग के इस निर्देश का भी स्वागत किया जिसमे आयोग ने आम चुनाव में देश की प्रगति और मुद्दो पर बहस की बात कही है।

इससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा बल्कि तुष्टिकरण और वोट की राजनीति केलिए किए जाने वाली बयानबाजी पर भी रोक लगेगी।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना की गारंटी देती है: खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं