अग्निवीर में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

2 Min Read

रांची। भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है।  झारखंड के सभी  जिलों से संबंधित पात्र उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी।

इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 तक बढ़ा दी गई है। सेना में अग्निवीर बनने के लिए पहले 15 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय था। जिसे अब 20 मार्च 2023 कर दिया गया है।

छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

भारतीय सेना ने वर्ष 2023-2024 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण जारी है।  अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च होने से छूटे हुए अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा।

अप्रैल में प्रस्तावित लिखित परीक्षा पास करने वालों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर सभी तरह की जानकारी मिल सकती है।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर, अग्निवीर तकनीकी, ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग सेना चिकित्सा कोर श्रेणियों में सहायक (पशु चिकित्सा) और सिपाही फार्मा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ओपन है। 01 अक्टूबर 2023 को साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं