रविकिशन और मनोज तिवारी आज आयेंगे पलामू [Ravikishan and Manoj Tiwari will come to Palamu today]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

करेंगे रोड शो और जनसभा

लातेहार, एजेंसियां: बालूमाथ में भाजपा सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी एवं रवि किशन पलामू आयेंगे। यहां वे बालूमाथ में रोड शो और जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

यह कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के जोगियाडीह बिरसा मैदान में होगा। इसमें दिल्ली के भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम बुधवार को दोपहर के 12:00 बजे रोड शो के साथ प्रारंभ होगा जो रोड शो बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला से प्रारंभ हो मुख्य मार्ग होते हुए जनसभा स्थल तक होगा।

दो किमी लंबा होगा रोड शोः

यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर तक होगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का अनुमान है कि इस रोड शो और जनसभा कार्यक्रम में बालूमाथ बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के 20 हज़ार से अधिक पुरुष और महिला कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर जोगियाडीह बिरसा मैदान में विशाल जनसभा मंच का निर्माण के साथ-साथ हेलीपैड का निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर लातेहार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में जनसभा स्थल एवं हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दी और इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया।

ये लोग रहे मौजूदः

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, लातेहार विधानसभा प्रभारी अविनाश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री अमलेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेणी साहू, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, सूरज कुमार शाह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

आज झारखंड में भाजपा नेताओं का जुटान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं