रवि किशोर बने किसान सेना के झारखंड प्रभारी

1 Min Read

लातेहार :  रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी प्रह्लाद पाठक के पुत्र रवि किशोर को भारतीय किसान यूनियन (किसान सेना) का झारखंड प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

यूनियन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मो. शमी ने इस आशय का पत्र जारी किया है। उन्होने संगठन की मजबूती के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि रवि किशोर वरीय पत्रकार मनोज कुमार पाठक के अनुज हैं।

रवि किशोर को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर सरयू प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय, आशीष कुमार बाग तथा संजय सिन्हा समेत कई लोगों ने हर्ष जताया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं