रांची के दो रूफ टॉप बार नहीं होंगे बंद, नगर निगम के आदेश पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक [Ranchi’s two roof top bars will not be closed, High Court stays the order of Municipal Corporation]

1 Min Read

रांची। रांची के दो रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रेका अब बंद नहीं होंगे। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है।

हाइकोर्ट के इस आदेश से दोनों रेस्टूरेंट के संचालकों ने राहत की सांस ली है। कुछ दिन पहले ही रांची नगर निगम ने शहर के तमाम वैसे रूफटॉप बार एंड रेस्टूडेंट को बंद करने का आदेश दिया था, जो नियमों का ताक पर रखकर रूफटॉप का संचालन कर रहे थे।

इसमें प्राणा और ग्रेका किचन का नाम लिस्ट में शामिल था। दोनों रेस्टूडेंट के संचालकों ने रांची नगर निगम के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इसे भी पढ़ें

रांची में रूफ टॉप बार के लिए नई नियमावली तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं