रांची के चर्चित छोटू हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

रांची। रांची के मेन रोड में तीन दिन पहले हुए छोटू रंगसाज की हत्या का खुलासा हो गया है। छोटू की हत्या की साजिश फिरदोस खान ने रची थी। हत्या के बाद से वह फरार था।

रांची पुलिस ने आरोपी फ़िरदौस खान उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब शूटरों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार फ़िरदौस पर दर्जनों मामले विभिन्न थाना में दर्ज है। इस मामले का खुलासा रांची एसपी राज कुमार मेहता ने मीडिया के समक्ष किया।

सिटी एसपी ने कहा कि छोटू रंगसाज गढ़वा जिला का मोस्टवांटेड अपराधी था। हत्या के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान पता चला कि फ़िरदौस खान जो गढ़वा का ही रहने वाला है इसके साथ पुरानी दुश्मनी थी।

साथ ही फ़िरदौस खान के भाई की हत्या का आरोप भी छोटू पर था। इसके अलावा कई दूसरे मामले को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी थी।

जिसे लेकर फ़िरदौस ने अन्य साथियों के साथ मिल कर छोटू की हत्या की योजना बना कर गोलियों से भुनवा दिया।

एसपी ने बताया कि गढ़वा बस स्टैंड पर कब्जे को लेकर हत्या की गई थी। कुछ दिन पहले छोटू के ही शूटरों से गुड्डु ने संपर्क किया। जिसके बाद शूटर मिंटू व साबिर ने छोटू की हत्या कर दी।

गिरफ्तार फ़िरदौस खान पर गढ़वा जिले के साथ अन्य थाना में 14 से अधिक मामले दर्ज है। कई मामलों में जेल भी जा चुका है।

फ़िरदौस खान खुद भी एक गैंग का संचालन करता था। छोटू की हत्या की पूरी रणनीति अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी।

फिलहाल अब पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शूटरों की गिरफ़्तारी के लिए रांची पुलिस गढ़वा और यूपी तक छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

डीजीक्यूए का होगा पुनर्गठन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं