रांची की बेटी आकांक्षा सिंह को यूपीएससी की परीक्षा में मिला 44वां रैंक

1 Min Read

रांची : राजधानी के एसएस मेमोरियल कॉलेज में ज्योग्राफी की लेक्चरर आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 44वां रैंक हासिल कर जिले के साथ झारखंड का भी नाम रौशन किया है।

आकांक्षा का जन्म धनबाद में हुआ है और उनकी प्रारंभिक शिक्षा टाटा में हुई है। वे ज्योग्राफी में मिरांडा कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और पीजी उन्होंने जेएनयू से किया है।

उनके पिता चंद्र कुमार सिंह कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव थे। अपने पांचवें प्रयास में आकांक्षा को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल हुई है।

अपनी सफलता का श्रेय आकांक्षा ने अपने माता-पिता और भाई को दिया है। उन्होंने कहा कि एसएस मेमोरियल कॉलेज में पढ़ाते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी थी और यह उनका आखिरी चांस था।

यदि इस बार उन्हें सफलता नहीं मिलती तो वो इस परीक्षा से मुंह मोड़ लेतीं।

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तारी सुनियोजित साजिश का हिस्सा : हेमंत सोरेन ने जमानत याचिका में कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं