YouTuber arrested in Ranchi: आदिवासी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

1 Min Read

YouTuber arrested in Ranchi:

रांची। झारखंड के आदिवासी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करनेवाले यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने सोशल मीडिया के जरिये आदिवासी मंत्री निशा भगत और सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अश्लील और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने यूट्यूबर अमित महतो को आसनसोल से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमित महतो परसबनिया गांव निवासी है।

रांची और बलियापुर में एफआइआरः

अमित महतो की गिरफ्तारी आसनसोल से छापेमारी कर की गयी। इस छापेमारी टीम में रांची पुलिस के साथ बलियापुर पुलिस भी शामिल थी। रांची व बलियापुर थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना को मिली थी कि आरोपी फ़िलहाल आसनसोल में है। इसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस की टीम ने आसनसोल से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें

Coldrif syrup health risk: कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनानेवाली फैक्ट्री गंदे इलाके में, मानकों का भी पालन नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं