Banned meat Truck seized: रांची के आजाद बस्ती से प्रतिबंधित मांस लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस अलर्ट

2 Min Read

Banned meat Truck seized:

रांची। रांची में पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मांस से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं, जिनमें एक बड़ा और एक छोटा ट्रक है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचनाः

पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु का मांस लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और प्रतिबंधित मांस को मौके पर ही जब्त कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस अब इस अवैध मांस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

झारखंड में गोवंश पर प्रतिबंधः

झारखंड में 2005 से गोवंश की हत्या और उसके मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लागू है। यह प्रतिबंध ‘झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005’ के तहत लागू किया गया था। इस कानून के बाद डोरंडा और कांटाटोली की वधशालाएं बंद कर दी गई थीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार गुदड़ी बाजार और आजाद बस्ती जैसे कुछ इलाकों में अब भी यह अवैध कारोबार चोरी-छिपे जारी है।

इसे भी पढ़ें

Liquor scam: शराब घोटाले में मुंबई और गुजरात से 7 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article