Milk Supply in Chhath:
रांची। रविवार को खरना है। इस दिन दूध, फल और प्रसाद की वस्तुओं की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। इसे देखते हुए डेयरी कंपनियों ने दूध की सप्लाई में भारी बढ़ोतरी की है। मेधा दूध के मार्केटिंग हेड अमृतेश कुमार ने बताया कि आम दिनों में रांची में करीब 50 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती है, जबकि छठ में यह मात्रा बढ़कर सवा लाख लीटर तक पहुंच गई है।
पिछले वर्ष मेधा ने 80 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि सभी डेयरी कंपनियों को मिलाकर खरना के दिन लगभग 5 लाख लीटर दूध की सप्लाई की जाएगी। वहीं, सुधा दूध के एग्जीक्यूटिव राकेश कुमार ने बताया कि इस बार सुधा डेयरी पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक दूध उपलब्ध करा रही है। आम दिनों में जहां सुधा की सप्लाई 45 हजार लीटर रहती है, वहीं खरना के दिन यह बढ़कर लगभग एक लाख लीटर हो जाएगी। छठ पर्व को देखते हुए पूरा डेयरी क्षेत्र तैयारियों में जुट गया है।
इसे भी पढ़ें
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का महत्व और जानें नहाय खाए से लेकर उषा अर्घ्य की सही डेट
