Chhath festival: पटना में छठ पर्व पर भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री, बदलेगा ट्रैफिक रूट

2 Min Read

Chhath festival:

पटना, एजेंसियां। छठ पर्व के मौके पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना जिला प्रशासन ने घाटों तक आसान पहुंच और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि घाटों के आसपास की सड़कों पर केवल व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

ट्रैफिक प्रतिबंध का समय :

27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक
28 अक्टूबर को देर रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक
इस दौरान अशोक राजपथ और जेपी गंगापथ पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक भी 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 28 अक्टूबर शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग :

रामजीचक मोड़ से नहर रोड की ओर जाने वाले वाहन अब नेहरू पथ से होकर गुजरेंगे। दीघा सेतु, जापान सेतु, और अटल पथ पर भी समय-समय पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

घाटों के लिए विशेष मार्ग :

कुर्जी घाट जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंडरपास के रास्ते जाएंगे।
कोटा घाट और बांस घाट के लिए अशोक राजपथ से अंडरपास मार्ग निर्धारित किया गया है।
दीघा और दीदारगंज घाटों की ओर जाने वाले वाहन गंगापथ से नहीं चलेंगे, बल्कि वैकल्पिक मार्ग से पहुंचेंगे।
भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस और हाइवा के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सोनपुर या हाजीपुर की दिशा में जाने वालों से महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज व्रती खाती हैं सात्विक भोजन

Share This Article
Exit mobile version